Site icon Thenews15.in

दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रेलवे ट्रैक पर सातवीं क्लास के एक 17 वर्षीय स्टूडेंट का कटा हुआ शव मिला। पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि वह एक दिन पहले अपने 16 वर्षीय दोस्त के साथ जलकल परिसर के खंडहरनुमा कमरे की ओर गया और सवा घंटे बाद अकेले वापस आया। पुलिस का दावा है कि पहले उसने अपने दोस्त की हत्या की और उसके दूसरे दिन फ्रस्ट्रेशन में खुद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली।

हत्या और आत्महत्या के सस्पेंस की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। दोस्त की हत्या और फिर आत्महत्या के सस्पेंस में गोरखपुर पुलिस किसी विवाद या लव ट्रैंगल को लेकर उलझ गई है। पुलिस को यह भी शक है कि कहीं वहां पर दोनों ने कुछ ऐसा तो नहीं देख लिया है, जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

गोरखपुर के पूर्वी ग्रामीण इलाके चौरीचौरा थानाक्षेत्र का दोस्त की हत्या और फिर आत्महत्या का ये सनसनीखेज मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस का दावा है सीसीटीवी फुटेज और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चौरी टोला भरटोलिया के रहने वाले 17 वर्षीय सातवीं के छात्र श्याम राजभर ने पहले गला घोट कर अपने 16 वर्ष के दोस्त शिवा राजभर की हत्या कर दी. उसके बाद खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। दोनों एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ते थे. पुलिस हत्या और आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि 23 सितंबर को दोनों एक साथ घर से निकले थे। 24 सितंबर को रेलवे ट्रैक पर श्याम राजभर (17) का शव मिला. अगले दिन 25 सितंबर को जलकल परिसर के एक खंडहरनुमा कमरे से दूसरे दोस्त शिवा (14) का सड़ा हुआ शव मिला था। सीसीटीवी मैं दोनों दोस्त साथ जलकल विभाग के कमरे में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि शिवा कमरे से बाहर नहीं आता है और श्याम राजभर कमरे से अकेले बाहर आते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है. पुलिस का दावा है कि श्याम राजभर ने पहले अपने दोस्त शिवा की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

गोरखपुर के चौरीचौरा में शिवा और श्याम 7वीं क्लास में साथ में पढ़ते थे। 23 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे शिवा और श्याम चकदेड्या गांव स्थित जलकल परिसर में पहुंचे थे। दोनों के परिसर में प्रवेश करने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. करीब सवा घंटे बाद श्याम अकेले बाहर निकलता दिखाई दिया. वह कपड़े साफ करते हुए परिसर से निकला और घर चला गया. अगले दिन 24 सितंबर को उसका शव सतहवा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला. पुलिस के मुताबिक उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि

25 सितंबर को जलकल परिसर के कमरे से शिवा का शव मिला था। शव से दुर्गंध उठने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की कड़ियां जोड़ीं तो घटना में श्याम की भूमिका सामने आई. अब जांच का केंद्र हत्या की वजह है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किशोरों के बीच ऐसा क्या हुआ था कि दोस्ती का रिश्ता अचानक हत्या तक पहुंच गया. घटना से पहले दोनों की गतिविधियों और आपसी संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

श्याम के पिता रविन्द्र राजभर का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त थे. उन्हें भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर श्याम राजभर ने शिव की हत्या क्यों की। हत्या की कोई वजह तो होनी चाहिए। पुलिस गहनता से इस मामले की जांच करे. पुलिस भी परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर हत्या और सुसाइड की वजह पता कर रही है. श्याम के पिता रविंद्र राजभर ने बताया कि एक आदमी अकेले किसी को नहीं मार सकता है. मेरे बेटे की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है. बताया जा रहा है कि उसने शिवा का गला घोटकर हत्या किया है. लेकिन यकीन नहीं हो रहा है। दोनों हमेशा साथ ही घूमते थे, फिर ऐसा कैसे हो सकता है।

मेरे बेटे को साजिश करके मारा गया- शिवा की मां

शिवा की मां मीना ने बताया कि मेरे बेटे को साजिश करके मारा गया है। मेरे लड़के के साथ क्या हुआ। किसने मारा है, इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए. शिवा के पिता कमलेश राजभर पेंट पालिश का काम करते हैं. उन्होंने किसी से दुश्मनी की बात से भी इन्कार किया है. उन्हें शक है कि कोई तीसरा भी वहां पर मौजूद था।

इस घटना के संबंध में गोरखपुर के एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने बताया श्याम राजभर (16 वर्ष) और शिवा राजभर (15 वर्ष) दोनों दोस्त थे। वे दोनों सातवीं क्लास में पढ़ते थे. वे चौरी चौरा थाना क्षेत्र के भटोलिया में रहते थे. 23 सितंबर को दोनों साथ में निकले थे। यह मोहल्ला चौरा स्थित जलकल कैंपस में लगभग 1 घंटे तक एक साथ थे। इसके 1 घंटे बाद श्याम राजभर वहां से अकेले बाहर निकल गया. दूसरे दिन 24 सितंबर को श्याम राजभर की ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी।

हत्या और आत्महत्या की जांच कर रही है पुलिस

शिव राजभर का 100 25 सितंबर को जलकल कैंपस के खंडारनुमा कमरे से बरामद किया गया था. सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर गला घोटने से मृत्यु होना पाया गया। जांच में पता चला है कि श्याम राजभर ने शिव राजभर की गला घोटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने भी सुसाइड कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। हत्या और आत्महत्या की वजह के बारे में पुलिस पता लग रही है।

Exit mobile version