Site icon Thenews15.in

चार दिन की अथक कोशिशों के बाद घायल नंदी का सफल रेस्क्यू

देव मणि शुक्ल

नोएडा चार दिनों से जारी लगातार प्रयास और समर्पण के बाद, पिछली रात 10 बजे नेकी का डब्बा फाउंडेशन एवं जीवन अर्पण गौ सेवा समिति के संयुक्त सहयोग से एक गंभीर रूप से घायल नंदी को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु कन्हा गौशाला, जलपुरा पहुँचाया गया।

नेकी का डब्बा फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि इस नंदी के पीठ पर गहरे और बड़े घाव थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संस्था ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की। संस्था के समर्पित वॉलंटियर्स—विपिन कक्कड़, गिरीश चंद्र शुक्ला, हैप्पी त्यागी, मनीष गुर्जर, मनोज, विकास, राधौर और अरुण सोलंकी—ने अथक परिश्रम कर नंदी को पकड़ने, सुरक्षित करने और उपचार हेतु गौशाला तक पहुँचाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया।

जीवन अर्पण गौ सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू गुर्जर ने कहा कि यह रेस्क्यू केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। दोनों संस्थाएं यह संकल्प दोहराती हैं कि हर घायल और असहाय गौवंश को समय पर उपचार एवं सुरक्षित आश्रय दिलाने हेतु उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Exit mobile version