Site icon Thenews15.in

वैशाली जिले में कृषि से स्नातक कर रहे छात्र-छत्राएं सीखा रहे खेती की गुर

 वैशाली । वैशाली जिले के गोरौल मे कृषि से स्नातक कर रहे 15 सदस्यी छात्रों के टीम ने कई दिनों से कटरमाला पंचायत के किसानों को खेती करने के तकनीकों एवं समुचित देखभाल की जानकारी डे रहे है। पंचायत के मुखिया जानकी देवी ने सभी छात्र, छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। मुखिया  ने उपस्थित  छात्र,छात्राओं को सम्बोधित करते हुय कहा कि विद्या से बड़ा कोई धन नही है।यह एक ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नही सकता है, जो जितना मेहनत करेगा वह उतना ही आगे जायेगा।मुखिया ने सभी छात्र,छात्रों को कहा कि उनके पढ़ाई में वे हर संभव मदद करेंगी।छात्रा निकिता शर्मा, रूपम कुमारी, पल्लवी कुमारी, अलका कुमारी,निशा कुमारी,संस्कृति कुमारी, अंशु प्रिया, काजल कुमारी, ईशा कुमारी, पलक श्रेया छात्र रिषिकेश राज, आलोक चंदन, गौरव कुमार,प्रवीण कुमार ने बताया कि हमलोग किसानों के  खेतो पर जाकर मित्र किट और हानिकारक कीटो की पहचान करवाया है।मिट्टी जांच हेतु दर्जनों खेतो से मिट्टी का सेम्पल लिया गया है।  कीड़ा  पकड़ने के लिये एल्लो स्टिकर लगाने के तरीकों को सिखाया गया। इसके साथ ही खेतो में प्रयोग होने बाले खादों का फायदा एवं उसके दुष्परिणामो की जानकारी किसानों  के बीच रहकर  दिया गया  है।मौके पर शिक्षक  संजय कुमार,समाजसेवी  मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version