Site icon Thenews15.in

विशेष पुनरीक्षण स्थगित करने की मांग को लेकर जहानाबाद में जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाने का संकल्प

जहानाबाद। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष सघन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के फैसले को स्थगित करने की मांग को लेकर बुधवार को जहानाबाद में जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह अभियान गरीब, वंचित और हाशिये पर खड़े लोगों के मताधिकार पर कुठाराघात है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गरीबों का वोट छीनने की कोई भी कोशिश हुई, तो इसे सड़क से लेकर सदन तक जवाब दिया जाएगा।

प्रदर्शन स्थल पर जुटे लोगों ने जोरदार नारेबाजी की और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हरसंभव संघर्ष का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ वोट की नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है।

Exit mobile version