Site icon Thenews15.in

श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को हड़ताल भारत बंद मजदूर यूनियन पदाधिकारी कार्यकर्ता एकजुट हों 

लोक मजदूर सभा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल पुरी और महासचिव देवेंद्र अवाना ने कहा है कि 11 फरवरी चार लेबर कोड वापस लो मनरेगा का मूल रूप बहाल करो यूनियन बनाने का अधिकार पर हमला बंद करो सामाजिक सुरक्षा कानून पर हमला मजदूरों की सेवा सुरक्षा को औद्योगिक रिश्तों के चक्कर में कारपेट घराने में गिरवी मत रखो।
उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम बंद करो भारत सरकार द्वारा देश के 82 करोड़ मजदूरों के औद्योगिक से संबंध चार लेबर कोड लाकर श्रमिकों की सेवा सुरक्षा पर कुठाराघात करके पूंजीपतियों औद्योगिक घरानों को सौंपने के मंसूबे मत पालो। दोनों नेताओं का कहना है कि यूनियन के मूल रूप को समाप्त कर दिया गया है चार नए लेबर कोड समाप्त करने एवं मनरेगा योजनाओं का पुनः स्थापित करने हेतु देश भर में प्रस्तावित हड़ताल का लोक मजदूर सभा व समाजवादी मजदूर सभा समर्थन करती है। वह संबंधित यूनियनों पदाधिकारियों से श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए सभी साथियों को भारत बंद हड़ताल में महत्वपूर्ण निभाने का आह्वान करते हैं।
Exit mobile version