Site icon Thenews15.in

9 जुलाई को हड़ताल कर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन करेंगे शहर के पथ विक्रेता

नोएडा । पथ विक्रेताओं की लंबित मांगों/ समस्याओं और मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को रद्द करवाने की मांग पर 09 जुलाई 2025 को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर आज चक शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन गौतम बुध नगर यूसुफपुर चक शाहबेरी कमेटी संबंध- सी. आई. टी. यू. के कार्यकर्ताओं की बैठक यूनियन नेता कामरेड नरेंद्र पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक की जानकारी देते हुए यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि पिछले 1 साल से वेडिंग जौन से संबंधित सभी कार्य रुके पड़े हैं, जिन वेंडर्स का सर्वे हो गया है उनका ड्रॉ नहीं किया जा रहा है। वेंडिंग जोन में मूलभूत जन सुविधा वेंडर्स को उपलब्ध नहीं कराई गई है तथा जिन वेंडर्स का सर्वे नहीं हुआ है उनका सर्वे करने का काम भी नहीं किया जा रहा है। लॉकडाउन की अवधि का किराया अभी तक माफ नहीं किया गया है। स्थाई वेंडिंग कमेटी का चुनाव अभी तक संपन्न नहीं कराया गया है। साथ ही प्राधिकरण के उच्च अधिकारी वेंडर्स से मिलने तक तैयार नहीं है और उनके गेट पास तक बनाने बंद कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं वेध अवैध के नाम पर प्राधिकरण और पुलिसकर्मी अधिकांश जगहों पर अवैध वसूली लेने की शिकायते लगातार बढ़ती जा रही है।
उपरोक्त सभी मुद्दों और मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों (श्रम संहिताओं) को रद्द करवाने की मांग को लेकर शहर के सभी वेंडर्स 09 जुलाई 2025 को हड़ताल कर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर- 6, पर बड़ा प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार को पुनः समस्याओं/ मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। इसी तरह ग्रेटर नोएडा के कामगार जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यकर्ता पर प्रदर्शन करेंगे
बैठक को सीटू जिला सचिव कामरेड राम स्वारथ यूनियन के वरिष्ठ कार्यर्ता उपेंद्र गुप्ता, आरपी सिंह, हरवीर, बच्चू सिंह, चंदन, शिव प्रसाद लंबू, विकास गुप्ता आदि ने संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। और रेहडी पटरी दुकानदारों से 9 जुलाई को अपने काम का बहिष्कार कर जलूस /प्रर्दशन के लिए प्रातः 10:00 बजे सीटू कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा बांस-बल्ली मार्केट पर इकट्ठा होने की अपील किया।

Exit mobile version