Site icon Thenews15.in

शिखर की ओर बढ़ते कदम फ्लाइंग ऑफिसर पद की ली शपथ

नजीबाबाद। ग्राम रहमापुर के होनहार धनंजय राजपूत सुपुत्र यशवंत सिंह राजपूत ने ली वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर पद की शपथ ग्राम रहमापुर के रहने वाले धनंजय राजपूत ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कमीशन होकर अपने परिवार समाज और गांव का नाम रोशन किया है धनंजय राजपूत ने जून 24 से तेलंगाना के डुंडीगल में इंडियन एयर फोर्स एकेडमी में वायु सेना की ट्रेनिंग प्राप्त की 14 जून 2025 को भारतीय वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने पासिंग आउट परेड की सलामी देते हुए कमीशंड हुए नवनियुक्त अधिकारियों से आह्वान किया कि आने वाले समय में उन्हें भारतीय वायुसेना को और ज्यादा मजबूत बनाना है साथ ही परिवार व वायुसेना में अपने कर्तव्य के बीच उचित तालमेल बैठाने के लिए प्रेरित किया और माता-पिता से कहा कि वह उन्हें मानसिक मजबूती दें इसके बाद धनंजय राजपूत ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते ही भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कमीशन हो गए इस अवसर पर वायुसेना की परंपरा के अनुसार धनंजय के माता-पिता ने उन्हें रैंक लगाकर मातृभूमि की सेवा के लिए देश को सौंप दिया धनंजय के पिता यशवंत सिंह राजपूत भी पूर्व में वायु सेना में 20 वर्ष तक सेवा दे चुके हैं । धनंजय का छोटा भाई आकाश राजपूत भी इस समय नेशनल डिफेंस अकैडमी पुणे में पायलट की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहा है इसी प्रकार यह पूरा परिवार ही देश सेवा में लगा हुआ है ।

 

 

Exit mobile version