Site icon Thenews15.in

महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ता कदम: कमल दर्पण फाउंडेशन नेपाल का संकल्प

जनकपुरधाम। कमल दर्पण फाउंडेशन नेपाल ने महिलाओं के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। संगठन की महिला प्रमुख एवं प्रशिक्षक वंदना पांडेय के नेतृत्व में महिला जागरूकता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

कमल दर्पण फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष विजय कुमार साह, महिला प्रमुख वंदना पांडेय, सदस्य राम उज्जैन राय और धीरज कुमार यादव इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

महिला उत्थान और सामाजिक सुधार की इस मुहिम में संगठन ने पूरे नेपाल को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है।

Exit mobile version