महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई। बैरिकेडिंग के अंदर डीपी के समीप करंट फैलने की अफवाह के बाद दर्शन के लिए कतार में खड़े लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ श्रद्धालु घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया। घायलों में हिंदू बाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, सागर पुत्र मनीष उम्र 19 वर्ष निवासी किशनपुरा उज्जैन, लक्ष्मीबाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, अनसूया व उसकी मां ममता दोनों निवासी गंजबासौदा, हरिश्चंद्र निवासी ग्राम सिलवासा, वापी गुजरात, सोनम उम्र 18 वर्ष निवासी ग्वालियर, सुजीत कुमार निवासी दरभंगा बिहार, खुशी निवासी ग्वालियर तथा तुलसी व उसकी मां रेखा बाई दोनों निवासी वलसाड गुजरात शामिल हैं।
पैरों में गंभीर चोट आई
तुरंत मदद नहीं मिली, बहुत खराब थी व्यवस्था
बेटे ने बताया कि वह रात के 01.00 बजे नाथ चंद्रेश्वर मंदिर की लाइन में दर्शन के लिए लगा था. सात-आठ घंटे का सफर करने के बाद वह पहुंचे थे। वहां दो घंटे खड़ा रखा गया था. आरती का समय था तो सभी को रोक दिया गया था। फिर अचानक से गेट खुले तो भगदड़ मच गई. फिर, टेंट भी गिर गया, सारे बैरिकेड भी नीचे गिर गए. उन्हीं बैरिकेड के नीचे उसके दोनों पैर फंस गए थे. जैसे तैसे वह एक पैर निकाल पाया, दूसरा पैर बुरी तरह से टूट गया. पीड़ित का कहना है कि उसे ऐसा लग रहा है कि उसकी हड्डियां चूर हो गई हों।
आधे घंटे तक रोड पर पड़ा रहा पीड़ित लड़का
युवक का कहना है कि VIP दर्शन वालों को तो सारी सुविधा दी जा रही थी। 300 रुपये की रसीद लेकर वीआईपी दर्शन करने दिए जा रहे थे. कल भी महाकाल मंदिर में बहुत भीड़ थी। सामान्य लोगों को एंट्री मानसरोवर के पास से मिल रही थी, वहां कल भी 4 घंटे तक खड़े रहना पड़ा था।

