Site icon Thenews15.in

इंडिया टुडे ऑफिस पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मुलायम सिंह यादव परिवार पर छपे लेख के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई

नोएडा। इंडिया टुडे में 18 नवंबर को मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद पर एक रोचक लेख छपा है। इस लेख में उनके परिवार में उत्तराधिकार की लड़ाई को महाभारत की गांधारी के श्राप से जोड़ा गया है। नोएडा के सपा कार्यकर्ताओं ने इस लेख को मुलायम सिंह यादव के परिवार का अपमान मानते हुए इंडिया टुडे ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी तरह से सपा कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

इस लेख में बताया गया है कि कैसे मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव जैसे यदुवंशी नेताओं ने मंडल आंदोलन के बाद राजनीतिक राजवंश स्थापित किए, लेकिन पारिवारिक कलह ने इन्हें कमजोर किया। मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने चाचा राम गोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव के प्रभाव से सावधान रहते हुए पार्टी को संभाला। अमर सिंह जैसे बाहरी सहयोगी ने परिवार में दरार डाली, जिससे 2017 के यूपी चुनावों में समाजवादी पार्टी को भारी नुकसान हुआ—शिवपाल ने अपनी अलग पार्टी बना ली। मुलायम की मृत्यु के बाद शिवपाल लौट आए, लेकिन लेख गांधारी के श्राप की तरह ‘आत्म-विनाश’ की भविष्यवाणी करता है, जहां यदुवंशियों ने आपस में ही नष्ट हो गए।

Exit mobile version