Site icon The News15

प्रदेश में बहुमत की सरकार बनायेगी सपा : रमेश प्रजापति

द न्यूज फिफ्टीन
बिजनौर। भाजपा की सरकार में मंहगाई- बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। जम्मू कश्मीर एंव हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त मिलने जा रही है। यह कहना है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एंव पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति का।
शुक्रवार को बिजनौर में सपा के जिला कार्यालय पर पहुंचे रमेश प्रजापति ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा। रमेश प्रजापति ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में मंहगाई चर्म पर पहुंच गई है। बलात्कार, हत्या व लूट की घटनायें लगातर बढ़ रही हैं। जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले 2027 के चुनाव में एक जुट होकर जुटने का आव्हान किया। कार्यकर्ता जनता के बीच रहे और सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत करायें। 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनायेगी। इस मौके पर प्रवक्ता अख़लाक़ पप्पू, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग कृष्णा रुहेला, राजवीर प्रजापति, अक्षय प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version