बहराइच हिंसा को लेकर सपा ने साधा BJP पर निशाना, कहा- योगी जवाब दें 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

बहराइच। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल वाराणसी पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने बहराइच घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान सपा नेता ने कहा कि बहराइच में जो कुछ भी घटना हुआ है वह बहुत दुखद है। इसके लिए पूरी तरह से प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।

सपा नेता ने कहा कि बहराइच में जो कुछ भी हुआ है वो पूरी तरह से प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है, जहां एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, अच्छे कानून व्यवस्था का दावा करते हैं वहीं प्रदेश में पूरी तरह गुंडाराज है. सभी लोगों को आगे बढ़ाने और विकास की राह को प्रदान करने में भारतीय जनता पार्टी सक्षम नहीं है।

सपा नेता ने योगी सरकार पर साधा निशाना
वाराणसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने योगी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार कभी बुलडोजर की बात तो कभी एक देश एक इलेक्शन की और कभी वक्फ बोर्ड की बात करती है, लेकिन, जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों से उससे कोई मतलब नहीं है। नौजवानों को इस समय रोजगार की सबसे ज्यादा आवश्यकता है और यह सबसे बड़ा मुद्दा है. लेकिन प्रदेश के जरूरी मुद्दों से सरकार ध्यान भटका रही है। समाजवादी पार्टी हमेशा से भाईचारा और सबके हक की आवाज उठाती रही है और हमेशा उठाएगी।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत