Site icon Thenews15.in

Noida News : मजदूरों की अनदेखी करने पर सपा मजदूर सभा का धरना-प्रदर्शन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

नोएडा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मजदूरों की अनदेखी कर तमाम योजनाओं के बंद करने व सरकारी स्कूलों को बंद करने के षड़यंत्र व स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों व अध्यापकों के भविष्य पर लटकी तलवार के विरोध में समाजवादी मजदूर सभा नोएडा की टीम ने विशाल प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मजदूर सभा के पूर्व प्रदेश महासचिव देवेंद्र अवाना ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

धरना प्रदर्शन के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष ओसामा आलम, समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव मुन्ना आलम, नदीम, शमीम,अखिलेश यादव,मुन्नवर, रूबी गुड़िया नन्हे आलम आदि मौजूद रहे।
Exit mobile version