ईरान-अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई. है। दावा किया गया है कि पाकिस्तान इस युद्ध को खत्म करने के लिए मध्यस्थता कर रहा है। पाकिस्तान में इसी हफ्ते अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हो सकती है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि युद्ध न हो. नुकसान सबका है. अब जो परिस्थितियां बनी हैं, भारत को विश्व गुरु बनकर दिखने का एक और मौका मिला था. अगर ये विश्व गुरु बनने का मौका खोया है तो भारत सरकार इसका जवाब दे।
‘प्रधानमंत्री बिना प्रोटोकॉल पाकिस्तान में उतरे थे’
दिल्ली में संसद भवन परिसर में मंगलवार (24 मार्च) को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने ये बातें कहीं. उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव (मैनपुरी से सांसद) भी मौजूद थीं. महिला आरक्षण बिल के सवाल पर डिंपल यादव ने कहा, “हम लोग अभी इंतजार कर रहे हैं कि सरकार किस फॉर्मेट में इसे ला रही है।

