सपाइयों ने मनाई रामशरण दास की जयंती, हाथरस हादसे पर दुःख व्यक्त किया 

नोएडा। समाजवादी पार्टी सेक्टर 11 स्थित कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष  रामशरण दास की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता देवेन्द्र अवाना एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक संवेदना व्यक्त की  एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे चौधरी रामशरण दास गुर्जर की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलकर सपा को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
वरिष्ठ सपा नेता देवेन्द्र सिंह अवाना ने कहा कि चौधरी रामशरण दास गुर्जर हम सबके प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने हमेशा पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाना चाहिए।”
सपा के आजीवन प्रदेशाध्यक्ष रहे श्री रामशरण दास गुर्जर लोहिया के बहुत प्रिय थे उनका सान्निध्य हमेशा उनको मिलता रहा डॉ लोहिया के अंतिम क्षणो में उसके साथ थे रामशरण दास गुर्जर ने डॉ राममनोहर लोहिया के विचारों को आत्मसात करने का काम किया रामशरण दास जी का जन्म 03 जुलाई 1927 को उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव अलाउद्दीनपुर में हुआ था। वें 05 नवम्बर 1992 में समाजवादी पार्टी के गठन के बाद लगातार 16 साल प्रदेश अध्यक्ष, 2 बार कैबिनेट मंत्री, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रहे
इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि आज भटकाव के दौर में आज समाजवादियों  को रामशरण दास जी से प्रेरणा लेनी चाहिए उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए जिस तरह से संघर्ष करके समाजवादी समाजवादियों को आगे बढ़ाने का काम किया समाजवादी परचम को लहराने का काम किया आज फिर से एक नए आंदोलन की समाजवादी आंदोलन के लिए रामशरण दास का अनुसरण करना चाहिए आज समाजवादियों को रामशरण दास के विचारधारा को आत्मसात करने की जरूरत है सभी समाजवादियों को उनके बताए रास्ते पर चलकर समाजवादी को मजबूत करने की जरूरत है
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, वरिष्ठ सपा नेता देवेन्द्र अवाना  राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र शर्मा समाजवादी मजदूर सभा, रामवीर यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, गुलशन चावला, पप्पू राम जुगल, सरफराज,विधा ,मदन, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

    नोएडा। मैसर्स भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, सेक्टर- 16, नोएडा के प्रबंधन द्वारा संस्थान में वर्षों वर्षों से लगातार स्थाई रूप से कार्यरत श्रमिकों का लगातार आर्थिक शोषण,…

    अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी 

    द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में गुस्सा है। आतंकियों ने 26 बेगुनाह हिन्दुओं की हत्या कर दी। सूत्रों ने हमले में पाकिस्तान का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछड़ो को मिलेगी नई राजनैतिक ताकत : रविन्द्र प्रधान जोगी

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 3 views
    पिछड़ो को मिलेगी नई राजनैतिक ताकत : रविन्द्र प्रधान जोगी

    पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 2 views
    पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

    मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 2 views
    मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त

    अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी 

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 3 views
    अब जगुआर, राफेल, 5th जेनरेशन एयरक्राफ्ट बाहर निकालो : जनरल बक्शी 

    आखिर पर्यटकों को सुरक्षा कौन देगा ?

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 3 views
    आखिर पर्यटकों को सुरक्षा कौन देगा ?

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े

    • By TN15
    • April 23, 2025
    • 3 views
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या होने पर परिवार से की बातचीत, दी सांत्वना, बोले- दुख: की घड़ी में उनके साथ खड़े