चुनावी हार के बाद एक्शन में सोनिया, पांचों सूबों के प्रमुखों से मांगा इस्तीफा, बोलीं- सभी जगह होगा पार्टी का पुनर्गठन

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। पांच चुनावी सूबों में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक्शन में आ गई हैं। मंगलवार को एक घटनाक्रम के तहत सोनिया ने पांचों चुनावी सूबों के प्रमुखों से इस्तीफा देने को कहा है। उनका कहना है कि पार्टी को इनमें नए सिरे से खड़ा करना होगा। इसके लिए संगठन में आमूलचूल परिवर्तन किए जाने की बेहद ज्यादा जरूरत है।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व हार को बेहद गंभीरता से ले रहा है। कांग्रेस का एक समृद्ध इतिहास रहा है। ऐसे में पार्टी लड़ाई से भी बाहर हो जाए, ये बात समझ से परे है। उनका कहना था कि सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में भी इस बात पर चर्चा हुई थी कि पार्टी को फिर से ताकतवर बनाने के लिए क्या किया जाए। सभी का कहना था कि सख्त फैसले लेने होंगे।

चुनाव 2022 के तहत यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में चुनाव हुए थे। यूपी में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी पर दांव खेला था तो उत्तराखंड में हरीश रावत पार्टी की कमान संभाले थे। गोवा में चिदंबरम को जिम्मा सौंपा गया वहीं पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी मैदान में थी। लेकिन न तो यूपी में प्रियंका का कोई जादू दिखा और न ही पंजाब में चन्नी हिट हो सके। उत्तराखंड और गोवा में पार्टी को उम्मीद थी कि उसकी सरकार इस बार बन जाएगी पर दोनों ही जगहों पर बहुत ज्यादा मायूसी का सामना करना पड़ा।

हालात इतने बदतर रहे कि पंजाब में जहां कांग्रेस की सरकार थी वहां उसे महज 18 सीटों पर सिमटना पड़ गया। खास बात है कि सत्ता गंवाई भी तो आप के हाथों, जो खुद को कांग्रेस के विकल्प के तौर पर पेश करने लगी है। उत्तराखंड में पार्टी लड़ाई में ही नहीं दिखी तो यूपी में कोई वजूद ही नहीं दिखा। गोवा में चिदंबरम के तमाम दावों के बावजूद कांग्रेस बीजेपी को बहुमत जुटाने से नहीं रोक सकी।

रविवार की वर्किंग कमेटी की बैठक में इन सभी बातों पर गहन चर्चा हुई थी। माना जा रहा है कि बागी नेताओं के तीखे तेवर देख सोनिया एक्शन में आई हैं। उन्हें भी लग रहा है कि परदे के पीछे बैठी रहीं तो पार्टी ही हाथ से निकल सकती है। बागी नेता हार पर कोहराम जो मचा रहे हैं।

Related Posts

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
  • TN15TN15
  • March 19, 2026

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

Continue reading
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
  • TN15TN15
  • March 19, 2026

असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी