मनरेगा को लेकर सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, अनुराग और गिरिराज का पलटवार

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। मनरेगा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने  लोकसभा में केंद्र सरकार पर निशाना साधा और उसमें कमियां गिनाईं। सोनिया गांधी की नजरों में बजट आवंटन, भुगतान में देरी जैसी कमियां गरीब विरोधी हैं। लोकसभा में बोलते हुए सोनिया गांधी ने आधे महीने में मजदूरों को मजदूरी देनी की मांग की। सोनिया गांधी के इस बयान के विरोध में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और गिरिराज सिंह ने उनपर पलटवार किया। दोनों नेताओं ने कांग्रेस पर मनरेगा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।
दरअसल सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में मनरेगा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी कहर ढा रही है। इन सबके बावजूद चालू वर्ष को मनरेगा का बजट दो साल पहले की तुलना में 35 फीसदी कम है। सोनिया गांधी यहां ही नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि कई लोग “मनरेगा को लेकर मजाक बना रहे थे। वह मनरेगा योजना ही  थी कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान करोड़ों गरीब परिवार संभल सके। इस योजना ने सरकार का भी बचाव किया। सोनिया गांधी ने कहा कि फिर भी मनरेगा के लिए बजट में कमी की जा रही है।
उधर सोनिया गांधी को जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने यूपीए सरकार के दौरान के दौरान मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इन दोनों नेताओं ने मोदी कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार में श्रमिकों को उनके जन धन खातों में सीधे भुगतान किया गया।

Related Posts

जीतन राम मांझी ने किया चंद्रशेखर पर पलटवार, भारत आर्थिक रूप से आ गया है सातवें स्थान पर 

द न्यूज 15 ब्यूरो  पटना। विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही न हुई हो पर आरजेडी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को पाखंडियों…

कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने तेजस्वी को बताया महागठबंधन का सीएम चेहरा

-बिहार की सियासत में हलचल -नीतीश पर साधा निशाना -ईवीएम पर उठाए सवाल -चिराग और निशिकांत दुबे पर भी किया प्रहार पटना।दीपक कुमार तिवारी। बिहार की राजनीति में आगामी विधानसभा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 3 views
 हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 3 views
पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 4 views
कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 4 views
“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 3 views
शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

  • By TN15
  • April 22, 2025
  • 5 views
नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस