हरिवाटिका चौक से तीन लालटेन तक 5.21 लाख लागत वाली योजना का निरीक्षण के बाद बोलीं महापौर
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने हरिवाटिका से तीन लालटेन चौक तक लगने वाले सोलर रोड स्टड मार्कर लाइट लगवाने की 5.21 लाख लागत वाली योजना का स्थल निरीक्षण किया। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि रात के अंधेरे में रोड मार्किंग के लिए हरिवाटिका से तीन लालटेन चौक तक सोलर स्टड लाइट लगाने की योजना सफल होने पर इसको संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कों पर लगवाने की पहल की जाएगी।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इनके लगने से रात में रोड के बीच और दोनों किनारों को सौर ऊर्जा से जलने वाले और चमकने वाले इन लाइटों से रोड का मध्य और दोनों किनारों को रात के अंधेरे में पहचानने में यात्रीगण को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि कम रखरखाव वाले एलईडी प्रकाश उपकरण होते हैं। जो सड़क के किनारों और बीच की रेखाओं को रेखांकित करते हैं। सड़क की सतह में लगे सोलर स्टड पारंपरिक कैट्स आई और उभरे हुए रोड मार्कर का एक इलेक्ट्रॉनिक सुधार हैं, जिसके लग जाने से रात में आने जाने वाले ड्राइवरों और लोगों को भी सुविधा होगी।

