Site icon Thenews15.in

तो क्या डोनाल्ड ट्रंप को भारत की ताकत का एहसास कराएंगे मोदी ?

क्या पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनकी भारत के खिलाफ बयानबाजी के खिलाफ अहसास कराने जा रहे हैं ? क्या मोदी अब ट्रंप को कोई भाव नहीं देंगे ? जानकारी तो ऐसी ही मिल रही है। जानकारी मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से लौटने से पहले मोदी को अमेरिका आने के न्योता दिया तो उन्होंने इनकार कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत आने के लिए उत्सुकता जताई।

दरअसल पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की मौजूदगी के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और उनसे कनाडा से लौटते समय अमेरिका रुकने का आग्रह किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के अनुसार, पीएम मोदी ने पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण असमर्थता जताई। दोनों नेताओं ने निकट भविष्य में मिलने की सहमति व्यक्त की। कुछ एक्स पोस्ट्स में इस घटना को भारत की विदेश नीति के लिए झटका बताया गया, जबकि अन्य में मोदी के इनकार को उनकी दूरदर्शिता के रूप में देखा गया।
Exit mobile version