वाह री बीजेपी : महिलाओं के सम्मान की बात करेंगे पर अपनी कार्यकर्ता की पीड़ा नहीं सुनेंगे 

महोबा के बीजेपी जिलाध्यक्ष पर खुद पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने लगाया यौन शोषण का आरोप
जिलाध्यक्ष को न तो गिरफ्तार किया और न ही पद से हटाया

चरण सिंह 
महिलाओं के सम्मान के लिए इतना ड्रामा करने वाली बीजेपी को अपनी ही कार्यकर्ता की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है। उनके ही जिलाध्यक्ष पर खुद महिला कार्यकर्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी तो दूर की बात है पर बीजेपी ने उनको जिलाध्यक्ष पद से नहीं हटाया है। कुलदीप सेंगर और बृजभूषण शरण सिंह मामले में भी बीजेपी ने यही रुख अपनाया था।
दरअसल महोबा की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी का कहना है कि जब उसने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा से जिला उपाध्यक्ष बनाने की बात की तो कुशवाहा ने उसको अपने साथ हम बिस्तर होने के लिए कहा। इनकार करने पर उनके पति को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। महिला ने एसपी कार्यालय में मामला दर्ज करा दिया है।
यह हाल उस बीजेपी का है जिसने लोकसभा में महिला आरक्षण संसोधन बिल गिरने पर देश में ऐसा माहौल बना दिया था जैसे कि महिला का सम्मान करने वाला इनसे बड़ा कोई नहीं है। पीएम मोदी तो प बंगाल और तमिलनाडु में ऐसा ड्रामा करने लगे जैसे विपक्ष महिलाओं का बहुत बड़ा दुश्मन है और बीजेपी बहुत बड़ी हितैषी। जो पार्टी अपनी ही पार्टी की कार्यकर्ता की पीड़ा समझने को तैयार नहीं वह देश की और महिलाओं का क्या सम्मान करेगी।
बीजेपी को न तो महिलाओं से कोई लेना देना है और न ही पुरुषों से। न किसानों से कोई लेना देना है न ही मजदूरों से। बीजेपी को बस सत्ता से लेना देना है। किसी भी तरह से सत्ता कब्जानी है। सत्ता कब्जा कर जनता के पैसे पर जमकर अय्याशी करनी है। देश को पूंजीपतियों को लुटाना है।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’