Site icon Thenews15.in

श्याम प्लास्टिक में नारों के साथ कर्मचारियों ने कम्पनी पर किया प्रदर्शन

देव मणि शुक्ल

नोएडा श्याम प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड बी 12 / 13 साइड बी सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया ग्रेटर नोएडा के मालिकान द्वारा गैरकानी तरीके से 15 श्रमिकों को नौकरी से निकाल देने और उनके कमाए हुए वेतन का भुगतान नहीं करने के विरोध में 08 अगस्त 2025 को सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर के बैनर तले सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, सचिव रामस्वारथ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कम्पनी के समक्ष जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया था। कंपनी के मालिक केपी सिंह ने दो-तीन दिन के अंदर वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया था।
मजदूर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि मलिकान मजदूरों से काम तो करा लेते हैं लेकिन समय से उनका वेतन का भुगतान नहीं करते हैं, श्रमिक वेतन की मांग करते हैं तो उनके साथ बदतमीजी की जाती है और नौकरी से निकाल दिया जाता है। श्याम प्लास्टिक इसका ताजा उदाहरण है। कंपनी मालिक ने प्रदर्शन के बाद कई बार वेतन भुगतान करने का समय दिया लेकिन भुगतान नहीं। कल कंपनी के मालिक ने आज 28 अगस्त 2025 को दोपहर 12:00 बजे वेतन दिए जाने समय दिया था। तय समय पर जब कर्मचारी कंपनी पर पहुंचे तो कंपनी का मालिक केपी सिंह कंपनी से नदारत मिले। गुस्साएं मजदूरों ने सीटू जिला सचिव रामस्वारथ के नेतृत्व में कंपनी के गेट पर श्याम प्लास्टिक का मालिक के. पी. सिंह चोर है नारों के साथ प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। इसके बाद मलिक ने फोन कर मजदूरों को बताया कि कल 10:00 बजे तक वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। सीटू नेता रामस्वारथ ने कंपनी मालिक को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कल 29 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे तक कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया तो प्रातः 11:00 बजे से कंपनी के गेट पर फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Exit mobile version