देव मणि शुक्ल
नोएडा शिव शक्ति धाम मंदिर पॉकेट 12 सेक्टर 82 स्थित में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश पूजन के उपरांत ढोल बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। बैंड पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर नाचते गाते भक्तों ने कलश यात्रा पूर्ण की। कलश यात्रा से सेक्टर 82 के पॉकेट 12, पॉकेट होती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के उपरांत यज्ञ कुंड में अग्नि स्थापित की गई। यज्ञाचार्य पंडित जी के द्वारा वैदिक रीति से पूजन कर मंत्रोच्चार के बीच भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आहुतियां डाली गईं। यह कलश यात्रा पुलिस प्रशासन की निगरानी में निकाली गई कथा व्यास आचार्य अमित दीक्षित ने पहले दिन की कथा का वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा को भक्तों को सुनाया। जन्म जन्मांतर के पुण्यों का जब उदय होता है तो हमें श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है। सोसाइटी में कलश यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य अरविंद भारद्वाज ने बताया कि भीष्म स्तुति, कुंती स्तुति, परीक्षित जन्म आदि कथाओं का वर्णन किया जाएगा। कलश यात्रा में समिति की महिलाएं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
इस अवसर पर विकाश तिवारी,सी . के . शर्मा , पवन मिश्रा, यस. पी. शर्मा राकेश ,अंकित, राकेश महाले, खेमचंद्र ,एस के राठी,कृपाल यादव, विनोद जी, महेश यादव,उमेद सिंह,सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ श्रीगणेश

