देव मणि शुक्ल
नोएडा पॉकेट 7 सेक्टर 82 के शिव मन्दिर पर श्री राधा रानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया, हिंदू धर्म के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है श्री राधे रानी का जन्म वृषभानु, जो बरसाना के यादव शासक थे, और उनकी पत्नी कीर्तिदा के घर हुआ था। उनका जन्मस्थान उत्तर प्रदेश में गोकुल के पास एक छोटा सा कस्बा रावल है, हालाँकि अक्सर कहा जाता है कि वे बरसाना में पली-बढ़ी थीं। इस अवसर पर भजन कीर्तन हुआ और आरती के बाद खीर का प्रसाद वितरण हुआ।
इस अवसर पर आर डब्लू ए के उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, विकास कुमार,रमेश चंद्र शर्मा, गोरेलाल ,संजय पांडेय हंस मणि शुक्ल,अंगद सिंह तोमर, अनूप सिंह , ललित शर्मा, संगम प्रसाद मिश्र, विकास शर्मा, अनूप शर्मा ,पप्पू सिंह, दिनेश पाठक,प्रकाश जोशी,अवनीश तिवारी,प्रशांत पाठक,विनोद मुदगल , शुभम ,देवेंद्र गुप्ता ,किशोर कपूर शैलेश शर्मा, सुभाष शर्मा, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, संदीप कुमार, विवेक कुमार, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, अशोक कुमार यादव, राकेश कुमार, अनिल कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

