Site icon Thenews15.in

पितृ पक्ष में चतुर्वेदी विला में धूमधाम से मनाया गया श्राद्ध कर्म

जितेन्द्र पाठक

संतकबीरनगर के दक्षिणांचल में स्थित चतुर्वेदी विला में सोमवार को पितृ पक्ष के अवसर पर श्राद्ध कर्म का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने विद्वान पुरोहितों के निर्देशन में पिंड दान और अर्पण कार्य संपन्न कराया।

 

परिवार के सदस्यों ने लिया हिस्सा

 

परिवार की मुखिया चंद्रावती देवी के नेतृत्व में सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी, पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, एबीआरएल महाविद्यालय गिठिनी के प्रबंधक जनार्दन चतुर्वेदी और रत्नेश चतुर्वेदी ने पिंड दान एवम् अन्य वैदिक कर्मकांड में हिस्सा लिया।

 

विद्वान पुरोहितों को भोज और दक्षिणा

 

विद्वान पुरोहितों को भोज कराने के बाद उन्हें अंग वस्त्र और अन्य जरूरी दिनचर्या के समान भेंट किए गए। परिवार के सभी सदस्यों ने बारी बारी से पुरोहितों को दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। सूर्या ग्रुप की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी, राजन इंटरनेशनल एकेडमी बस्ती की एमडी शिखा चतुर्वेदी, परिवार की युवा पीढ़ी दिव्येश चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी और रजत चतुर्वेदी ने भी पुरोहितों को दक्षिणा अर्पित करके उनका आशीर्वाद लिया।

 

सैकड़ों ब्राम्हणों को भोज और अंग वस्त्र

 

डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी और राकेश चतुर्वेदी ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आमंत्रित ब्राम्हणों को भोज के साथ ही अंगवस्त्र और दक्षिण भेंट करके उनका आशीर्वाद लिया। चतुर्वेदी परिवार ने आसपास के गांवों के गरीबों में भी अंगवस्त्र वितरित करने के साथ ही उन्हें भोजन कराया।

 

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, अभयानंद सिंह, अजय पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, एसआर के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रम्हशंकर भारती, प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ उपाध्याय, बृजेश कुमार चौधरी, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

चतुर्वेदी परिवार की सामाजिक जिम्मेदारी

 

चतुर्वेदी परिवार ने इस अवसर पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए गरीबों और ब्राम्हणों की सेवा की। परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन उनकी धार्मिक और सामाजिक परंपराओं का हिस्सा है।

Exit mobile version