अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘राख’ सुर्खियों में है। सीरीज की कहानी और इसके किरदारों के अभिनय ने दर्शकों को झकझोर दिया हैं, साथ ही इसमें क्राइम, थ्रिलर, इन्वेस्टिगेशन और इमोशन का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है और अंदर तक तोड़ देता है। इसी बीच फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले आकाश माखीजा ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
आकाश की पत्नी का हुआ ऐसा हाल
रीज में आकाश का किरदार बहुत इंटेंस और डरावना था, जिसे देखकर उनकी पत्नी रोशनी बहुत ज्यादा डर गई थीं. हाल ही में आकाश ने अपनी पत्नी के बारे में बताया कि सीरीज देखने के समय उनकी पत्नी उन्हें देखकर रोने लगी थीं। उनके दिल और दिमाग में उनका किरदार इतना बस गया था कि वो उन्हें वैसा ही देखने लगी थीं. इतना ही नहीं, उनकी पत्नी ने उन्हें सोफे पर सोने के लिए भी कह दिया था. वो बहुत डर गई थीं, हालांकि, समय से साथ वो ठीक हो गईं।
सीरीज के बारे में
बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो की ‘राख’ एक क्राइम वेब सीरीज है, जिसके कुल 8 एपिसोड है. सीरीज को बदनाम रंगा-बिल्ला से प्रेरित होकर बनाया गया है, जिसे प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी में इंटेंस के साथ बहुत गहराई है, जिसमें सोनाली बेंद्रे, अली फजल, आकाश माखीजा, आमिर बशीर, राकेश बेदी और रमनदीप यादव जैसे शानदार कलाकार नजर आते है. ये सीरीज सिर्फ ओटीटी पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी पसंद की जा रही है. अगर आप भी अमेजन प्राइम पर कुछ अच्छा, थ्रिलर और नया देखना चाहते है, तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

