Sex Relationship : राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु समेत 11 राज्यों यूटी में महिलाओं के पुरुषों से ज्यादा सेक्स पार्टनर, इस मामले में पुरुष हैं आगे

सर्वे के अनुसार ऐसे पुरुषों की संख्या करीब 4 फीसदी पाई गई है, जिन्होंने ऐसे सेक्स पार्टनर से संबंध बनाए हों जो उनकी पत्नी न हो या कभी साथ न रही हो। यह आंकड़ा महिलाओं के मुकाबले काफी ज्यादा है। दरअसल 11 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर पुरुषों के मुकाबले औसतन ज्यादा है लेकिन ऐसेे पुरुषों की संख्या करीब 4 फीसदी पाई गई, जिन्होंने ऐसे सेक्स पार्टनर से संबंध बनाए हों, उनकी पत्नी न हो या कभी साथ न रही हो। यह आंकड़ा महिलाओं के मुकाबले काफी ज्यादा है। ऐसी महिलाओं की संख्या 0.5 फीसदी ही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के डेटा में यह जानकारी सामने आई है।

इस सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया है। इस सर्वे में सामने आया है कि कई राज्यों में महिलाअें के सेक्स पार्टनर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है। राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुदुचेरी और तमिलनाडु ऐसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल है। राजस्थान ऐसे राज्यों में शीर्ष पर हैं, जहां महिलाओं के औसतन 3.1 पाटर्नर रहे हैं, जबकि पुरुषों का आंकड़ा 1.8 का ही है। वहीं ऐसे पुरुषों की संख्या 4 फीसदी पाई गई है, जिन्होने ऐसी महिलाओं के संबंध बनाए, जोउनकी पत्नी नहीं है और न ही लिव इन रिलेशन में रही रही हैं।

ऐसी महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले बेहद कम है। 0.5 फीसदी ही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार यह बात सामने आई है कि जो 2019 से 21 के दौरान देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में किया गया। इस सर्वे में सामाजिक आर्थिक डेटा के बारे में बताया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *