Site icon Thenews15.in

निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाले जाने का मामला!

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना सआदतगंज क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल के प्रबंधन पर अभिभावक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनके बच्चे का प्रवेश आरटीई (RTE) के तहत हुआ था, जो पूरी तरह नि शुल्क होना चाहिए था। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन द्वारा लगातार फीस की मांग की जा रही थी।
आरोप है कि फीस न देने पर बच्चे को स्कूल से निकाल दिया गया। पीड़ित अभिभावक का कहना है कि जब वह स्कूल प्रबंधन से बात करने पहुंचे, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि बच्चे को मानसिक रूप से परेशान किया गया और कई बार स्कूल से भगा दिया गया।
प्रार्थना पत्र में Mohammad Vakeel नाम का भी जिक्र है, जिन पर दबाव बनाने और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने इस मामले में थाना सआदतगंज पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

 बच्चे की पढ़ाई पर पड़ा असर

इस घटना के बाद बच्चे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस और शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
Exit mobile version