Site icon Thenews15.in

 बिहार भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारियों की घोषणा

पटना। भाजपा ओबीसी मोर्चा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष बलराम मंडल ने बिहार भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारियों की घोषणा की जिसमें प्रद्युम्न राणा को सीतामढ़ी जिला ओबीसी मोर्चा का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया।
बता दें कि प्रद्युम्न राणा को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2010 में भाजपा से की थी वो बूथ अध्यक्ष से लेकर वार्ड अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र प्रभारी,मंडल उपाध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी,जिला प्रवक्ता समेत 2 दर्जन से ज्यादा दायित्वों पर रहे हैं।अभी हाल में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने पटना साहिब और बेतिया लोकसभा में ओबीसी मोर्चा के लोकसभा प्रभारी के दायित्व में रहे हैं।

Exit mobile version