Site icon Thenews15.in

डाक बम मेला की तैयारी को लेकर एसडीओ ने बागमती नदी के संगम घाट देवापुर का किया निरीक्षण

मोतिहारी । जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र स्थित बागमती नदी के संगम घाट देवापुर में अंनत चतुर्दशी के अवसर पर लगने वाले डाक बम मेला की तैयारी को लेकर पकड़ीदयाल एसडीओ अविनाश कुमार ने गुरुवार को संगम घाट देवापुर का निरीक्षण किया। एसडीओ कुमार ने अंनत चतुर्दशी के अवसर पर संगम घाट पर जलबोझी को आने वाले डाक बम एवं कावरियों की सुविधा को लेकर मेला समिति एवं ग्रामीणों से जानकारी ली। एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि अंनत चतुर्दशी के अवसर पर अरेराज महादेव मंदिर में जलाविषेक को लेकर इस संगम घाट से डाक बम एवं साधारण कावरिया जलबोझी करते हैं ।जलबोझी के लिए आने वाले डाक बम एवं कावरियों की सुविधा को लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि संगम नदी से देवापुर से लाइट की व्यवस्था. शुद्ध पेयजल, शौचालय, चेंज रूम, पंडाल, कंट्रोल रूम सहित सभी व्यवस्थाएं की जायेगी। मौके पर जिहुली मुखिया विकास कुमार उर्फ निककु सिह, पूर्व उप प्रमुख बेदानन्द झा ,जेई विवेक कुमार किसान सलाहकार सतीश झा, पंचायत सचिव राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version