Site icon Thenews15.in

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, तो भारत सरकार ने जनता के खिलाफ ही युद्ध छेड़ दिया है। सीटू गौतमबुद्ध नगर जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा – दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार ने लाखों पुलिस, CRPF और मिलिट्री को सड़कों पर उतार दिया है। ट्रेन, मेट्रो, बसें बंद कर दी गई हैं। रास्तों से लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, घरों में कैद किया जा रहा है। देश में आपातकाल जैसे हालात बना दिए गए हैं, ऐसे हालात तो इमरजेंसी में भी नहीं थे। इससे साफ है कि भारत सरकार डरी हुई है। हम इस दमन की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार पर हमला बंद किया जाए।

Exit mobile version