Site icon Thenews15.in

लक्षद्वीप के स्कूलों में भी अब शुक्रवार की जगह साप्ताहिक अवकाश रविवार को होगा

लक्षद्वीप

मुस्लिम बुहल लक्षदीप में अब स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी नहीं होगी। सरकार ने फैसला किया है कि अन्य राज्यों की तरह ही यहां भी रविवार को स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। लक्षद्वीप शिक्षा विभाग ने एक नया कैलेंडर जारी किया है, जिसमें द्वीपों के स्कूलों के लिए शुक्रवार के दिन काम और सभी रविवार को छुट्टियों की घोषणा की गई है। इस नए आदेश से धार्मिक आधार पर लक्षदीप में शुक्रवार को मिलने वाली साप्ताहिक छुट्टियों के विशेषाधिकार को समाप्त कर दिया गया है। हालांकि सरकार के इस कदम से अब विवाद भी खड़ा होता दिख रहा है|

Exit mobile version