Site icon Thenews15.in

सवर्ण आर्मी ने शुरू किया स्वर्ण जोड़ो अभियान

नजीबाबाद – आज स्वर्ण आर्मी की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन नजीबाबाद के संगम बैंकट हॉल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजपाल सिंह चौहान और संचालन पंकज शर्मा ने किया। बैठक का उद्देश्य जितने भी सवर्ण जाति के लोग हैं उनको एकजुट होकर आरक्षण की लड़ाई लड़ना है। सरकार कोई भी हो वह सवर्ण का उत्पीड़न कर रही है। सवर्ण जाति के लोग नौकरी से वंचित रह रहे हैं और आरक्षण की मार से हमारे नौजवान भाई बहन आत्महत्या कर रहे हैं ।जहां 40 परसेंट मार्क्स वाले को नौकरी मिल रही है। और 90 परसेंट वाले को नौकरी नहीं मिल रही इसकी वजह से हम लोग पिछड़ते जा रहे हैं ।और हम स्वर्ण को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना है।हमारी एक ही मांग रहेगी आरक्षण हो तो आर्थिक आधार पर हो अन्यथा आरक्षण समाप्त हो, एक आईएएस अधिकारी का बेटा को आरक्षण मिल रहा है और एक गरीब किसान का बेटा भूख से तड़प रहा है। हम सवर्ण आर्मी वाले किसी आरक्षण का या किसी जाति विशेष का विरोध नहीं करते।आरक्षण उनको मिले जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं वह कोई भी किसी भी जाति का हो हिंदू हो मुसलमान हो सिख इसाई हो सवर्ण आर्मी उन सब वर्गों के साथ है जो आरक्षण की मार झेल रहे हैं सभा को संबोधित करते हुए हरिओम वत्स ने अपने वायव्य में कहा।आज बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोगों ने सवर्ण आर्मी अभियान के अंतर्गत भाग लिया ।पंकज शर्मा जिला अध्यक्ष बिजनौर, ठाकुर नरेश चौहान प्रदेश सचिव, हरिओम वत्स, विपिन चौहान जिला संयोजक, ठाकुर अतुलराजपूत, सतीश शर्मा, सूरज भारद्वाज मंडल उपाध्यक्ष, ठाकुर विवेक राजपूत, कुंवर अभिषेक , वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द जैन,निर्देश शर्मा, अरविंद शर्मा, अमित शर्मा, मुकेश शर्मा, योगेश शर्मा, अरविंद शर्मा, रजत त्यागी राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी सपा, विनीत त्यागी जिला अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ, मास्टर देवराज, डॉ अनिरुद्ध शर्मा आदि सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।

Exit mobile version