Site icon Thenews15.in

सतीश गोलचा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, SBK सिंह को हटाया गया

सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में दिल्ली जेल के महानिदेशक (DG Prisons) के पद पर कार्यरत हैं। सतीश गोलचा ने SBK सिंह की जगह ली है, जिन्हें 1 अगस्त, 2025 को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। SBK सिंह, जो 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, को महज 20 दिन बाद हटा दिया गया। यह बदलाव दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के 30 घंटे के भीतर हुआ। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, सतीश गोलचा ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है।

Exit mobile version