विनोबा जयंती से सर्व सेवा संघ का 100 दिवसीय सत्याग्रह शुरू

स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही आचार्य विनोबा भावे की जयंती 11 सितंबर से सर्व सेवा संघ, राजघाट, वाराणसी परिसर के विध्वंस के विरुद्ध और पुनर्निर्माण के लिए 100 दिन का सत्याग्रह प्रारंभ हो रहा है जो 19 दिसंबर 2024 तक चलेगा।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोदी सरकार ने पिछले साल 12 अगस्त 2023 को बिना किसी न्यायिक आदेश के अवैधानिक तरीके से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा निर्मित सर्व सेवा संघ के ऐतिहासिक इमारत को मटियमित कर दिया था। साधना केंद्र को विनोबा भावे और जयप्रकाश नारायण ने बनाया था। यहां तक कि सर्व सेवा संघ प्रकाशन की गांधी विचार की किताबों को सड़क पर फेंक दिया था।
सत्याग्रह की शुरुआत के प्रथम दिन सर्व सेवा संघ के पांच सत्याग्रही _ अध्यक्ष चंदन पाल, वरिष्ठ गांधीवादी श्रीमती कृष्णा मोहंती, रविंद्र सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज एवं सर्व सेवा संघ के मंत्री अरविंद कुशवाह उपवास पर बैठेंगे।

1श्रीमती कृष्णा मोहंती

उड़ीसा के मुख्यमंत्री एवं सर्व सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष नब कृष्ण चौधरी एवं सर्वोदय नेत्री मालती चौधरी की सुपुत्री 86 वर्षीया सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती कृष्णा मोहंती का पूरा जीवन गांधीवादी मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है। वे गांधी जी के आश्रम सेवाग्राम में रही है और बचपन में ही अपनी मां के साथ जेल में बिताया है। सर्व सेवा संघ, राजघाट परिसर में भी कई वर्षों तक उनका निवास रहा है।
आचार्य विनोबा भावे द्वारा प्रारंभ भूदान आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आदिवासी समुदाय में साक्षरता के प्रचार प्रसार के लिए उन्हें भारत सरकार के द्वारा सम्मानित भी किया गया है। उन्हें गांधी पुरस्कार से भी नवाजा गया है।

2 रविंद्र सिंह चौहान

आचार्य विनोबा भावे और जयप्रकाश नारायण के प्रेरणा और प्रयास से 60 के दशक में चंबल के 650 बागियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रहनेवाले 85 वर्षीय रविंद्र सिंह चौहान इस अभियान में अत्यंत सक्रियता के साथ शामिल थे। विनोवा जी से प्रभावित होकर उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी और भूदान आंदोलन के हिस्सेदार बन गए।

3 चंदन पाल

पश्चिम बंगाल के 75 वर्षीय चंदन पाल पिछले 6 दशकों से सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे हैं। 1964 में शांति सेना के साथ उनका सामाजिक जीवन का प्रारंभ हुआ और बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के समय शरणार्थी शिविरों में उन्होंने अपनी सेवा दी। सुनामी के समय अंडमान निकोबार में और सुपर साइक्लोन के वक्त उड़ीसा के राहत कार्य में अपना विशिष्ट योगदान दिया। असम के कोकडाझाड़ में सांप्रदायिक तनाव को दूर कर सद्भाव और शांति स्थापित करने में भी सफलता पाई। वे वहां 5 वर्ष तक रहे।संप्रति, वे सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष की जिम्मेवारी निभा रहे हैं। उनके कार्य को देखते हुए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

4 रामधीरज

आपातकाल के विरुद्ध लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने वाले रामधीरज 19 महीने तक मीसा के अंतर्गत जेल में रहे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ते हुए 1974 के जेपी आंदोलन से प्रभावित होकर सामाजिक जीवन में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हो गए और आज तक समाज की नव रचना में अपना योगदान दे रहे हैं।
1990 में बहुराष्ट्रीय कंपनियों और डंकल प्रस्ताव के खिलाफ देशभर में आंदोलन चलाया। वे किसानों के संघर्ष में भी लगातार जुड़े रहे और 2012 में चले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी अपना योगदान दिया। राम धीरज गांधी विचार के प्रचार प्रसार के लिए गठित सर्व सेवा संघ प्रकाशन के संयोजक रहे और फिलहाल उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष हैं।

5 अरविंद सिंह कुशवाह

उत्तर प्रदेश कानपुर के रहने वाले अरविंद सिंह कुशवाह गांधीवादी परिवार से हैं। बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रचार- प्रसार और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे फिलहाल सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री के रूप में सर्वोदय आंदोलन को सक्रिय करने में लगे हुए हैं।
यह सत्याग्रह गांधीवादी मूल्यों पर अहिंसा और शांति पर आधारित 100 दिनों तक जारी रहेगा। प्रतिदिन उड़ीसा, बंगाल, महाराष्ट्र, केरल कर्नाटक हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड आदि अलग-अलग राज्यों और जिलों से सर्वोदय कार्यकर्ता आएंगे एवं शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेंगे।

  • Related Posts

    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम ने आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। सूत्रों के मुताबिक, दो…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को देंगे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात : मनोहर लाल

    करनाल प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल, (विसु)। केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल शुक्रवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सभा के माध्यम से सीटू नेताओं ने कर्मचारियों से 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 11 views
    सभा के माध्यम से सीटू नेताओं ने कर्मचारियों से 20 मई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया

    अक्षय तृतीया: समृद्धि, पुण्य और शुभारंभ का पर्व

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 11 views
    अक्षय तृतीया: समृद्धि, पुण्य और शुभारंभ का पर्व

    जनपद को प्राकृतिक खेती के लिए 10 क्लस्टर बनाने का लक्ष्य मिला

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 10 views
    जनपद को प्राकृतिक खेती के लिए 10 क्लस्टर बनाने का लक्ष्य मिला

    युवा चिकित्सक डा. कौस्तुभ आइकन आफ होम्योपैथी पुरस्कार से सम्मानित

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 8 views
    युवा चिकित्सक डा. कौस्तुभ आइकन आफ होम्योपैथी पुरस्कार से सम्मानित

    कांग्रेस जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 8 views
    कांग्रेस जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

    पहलगाम आतंकी हमले पर भाषण नहीं एक्शन चाहता है देश ?

    • By TN15
    • April 29, 2025
    • 8 views
    पहलगाम आतंकी हमले पर भाषण नहीं एक्शन चाहता है देश ?