समाजवादी का अर्थ निस्वार्थ सेवा, त्याग और आध्यात्मिक प्रवृत्ति है, ना कि पूंजीवाद और परिवारवाद है : चरण सिंह।

कीरतपुर(बिजनौर) – किरतपुर ब्लॉक के अंतर्गत मौज्जमपुर रोड डेजी नर्सरी ग्राम सरकड़ा खेड़ी में भारतीय सोशलिस्ट मंच के बैनर तले शिवकुमार राजपूत अध्यक्ष राव राजपूत सभा जनपद बिजनौर की अध्यक्षता एवं पवन कुमार के संचालन में एक सभा का आयोजन किया गया सभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में भारतीय सोशलिस्ट मंच के बारे में विस्तार से बताया और समाजवाद और समाजवादियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजवादी का अर्थ निस्वार्थ सेवा त्याग और आध्यात्मिक प्रवृत्ति है न कि पूंजीवाद और परिवारवाद है, कथा कथित समाजवादियों ने आज समाजवाद की परिभाषा ही बदल कर रख दी है।
समाजवादियों की जब बात आती है तो लोग लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, नीतीश कुमार रामविलास पासवान से समाजवाद की तुलना करने लगते हैं जबकि उनके लिए समाजवाद परिवारवाद बनकर रह गया है, समाजवाद की बात करनी है तो डॉ राम मनोहर लोहिया, लोकनारायण जयप्रकाश , कपूरी ठाकुर की बात करें।
सभा में मंच जिला अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी मुख्य अतिथि द्वारा
स्वीकृति पत्र दिए गए।
जिला कार्यकारिणी में
जिला महामंत्री मुकेश कुमार राजपूत निवासी असगरपुर,जिला प्रवक्ता पवन कुमार निवासी लच्छीरामपुर,जिला उपाध्यक्ष हिफ्जाम खान निवासी कीरतपुर,
मयंक राजपूत जिला उपाध्यक्ष निवासी गजरौला शिव,जिला सचिव सुरेश कुमार (शेट्टी) निवासी सिकरी,जिला सचिव रविंद्र राजपूत निवासी नयागांव,जिला सचिव कृष्ण कुमार निवासी पाडली,जिला सचिव वीरेंद्र कुमार निवासी सरकड़ा खेड़ी,जिला सचिव विपिन कुमार निवासी लच्छीरामपुर,जिला सचिव दीपक कुमार निवासी कसोर,जिला सचिव जीवन सिंह निवासी सरकड़ा खेड़ी को बनाया गया।सभा में मोहम्मद याकूब वरिष्ठ पत्रकार, विपिन कुमार ग्राम प्रधान सुल्तानपुर सादात, रणजीत सिंह बेहड़ी, इशांत कुमार, सुरेश कुमार उर्फ शेट्टी पूर्व ग्राम प्रधान सिकरी, कृष्ण कुमार पाडली, ठाकुर विवेक कुमार बाकरपुर, सुनील कुमार सरकड़ा खेड़ी आदि गण मान्य लोग उपस्थित रहे, सभा अध्यक्ष द्वारा सभा को समाप्ति की ओर ले जाते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी गई एवं दूरदराज से आए सभी अतिथि गणों का आभार व्यक्त करते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा