Site icon Thenews15.in

सऊदी अरब में सलमान खान को ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मनित किया गया

पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर

द न्यूज़ 15
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जो की लगभग दो दशकों से ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। देशभर में नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके फैन्स हैं जो उनसे बेहद प्यार करते हैं। 56 वर्षीय सलमान सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को डेली रूटीन और आने वाली फिल्मों के बारे में जानकारी देते रहते हैं। उन्हें हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स में सम्मान से नवाजा गया इसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
सलमान खान ने रविवार को अवॉर्ड फंक्शन की एक तस्वीर साझा की। उन्हें पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। इवेंट में सलमान खान ने ब्लैक सूट पहना हुआ है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे भाई बू नसीर (Bu Nasser)… आपसे मिलकर अच्छा लगा।‘
सलमान के पोस्ट पर फैन्स ने प्यार जताया। एक फैन ने कहा, ‘बधाई हो सर।‘ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘सुपर भाई जान।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘बेस्ट भाईजान।‘

Exit mobile version