Site icon Thenews15.in

बीज निदेशालय ढोली में राई एवं सरसों का बीज बिक्री शुरू

 मुजफ्फरपुर/मुरौल। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के बीज निदेशालय, ढोली, मुजफ्फरपुर स्थित बीज बिक्री केंद्र से राई एवं सरसों के बीजों के विभिन्न प्रभेदों यथा राजेन्द्र सुफलाम 1, डी० आर० एम० आर० 150-35, राजेन्द्र अनुकूल, वाई० एस० 66-197-3 एवं पंत स्वेता के बीज निर्धारित दर पर दिनांक 11 सितम्बर, 2024 से बिक्री की जा रही है। इच्छुक कृषक बन्धु बीज निदेशालय के बीज बिक्री केंद्र से उपरोक्त बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीज निदेशालय के द्वारा वर्ष 2024 से किसानो की सुविधा हेतु ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

Exit mobile version