सहारा समय चैनल बंद, 200 लोगों की छुट्टी, लखनऊ में ईडी का छापा ?

द न्यूज 15 ब्यूरो

नई दिल्ली/लखनऊ। सहारा ग्रुप कुछ ऐसा होता रहता है कि लोग सोचने को मजबूर हो जाते हैं। जी हां अब तीन बड़ी खबरें आ रही हैं। जानकारी के अनुसार सहारा समय चैनल फिलहाल बंद हो चुका है। जानकारी मिली है कि इस चैनल का लाइसेंस की वैधता 30 सितंबर 2024 तक थी। इसके बाद इसे आगे चलाने के लिए लाइसेंस वैधता के लिए कोई बढ़ोतरी की कोशिश नहीं हुई। चैनल के जो बचे खुचे स्टाफ के लोग हैं, वह अपने अपने दिल्ली, नोएडा व लखनऊ ऑफिस में आकर हस्ताक्षर करके वापस चले जा रहे हैं। फिलहाल चैनल का प्रसारण कहीं नहीं दिख रहा है।

उधर यह भी जानकारी मिल रही है कि 30 सितंबर को सहारा समय चैनल के करीब 200 लोगों की छुट्टी कर दी गई है। इसमें चैनल के समूह संपादक राव वीरेन्द्र सिंह से लेकर ढेरों स्ट्रिंगर तक शामिल हैं। एक अन्य महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि सहारा इंडिया भवन लखनऊ में आज ईडी ने 12 बजे छापा मारा है। छापे की कार्रवाई चल रही है।

(साभार :  भड़ास 4 मीडिया)

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *