Sahara Protest : भुगतान को लेकर राजस्थान के सहारा निवेशक और एजेंटों ने लखनऊ से लेकर दिल्ली जंतर मंतर तक किया है आंदोलन 

सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय से अपना भुगतान लेने के लिए राजस्थान के निवेशकों और एजेंटों ने न केवल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया। बल्कि दिल्ली जंतर मंतर तक प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में आंदोलनकारियों ने तिरंगे ले रखे थे। उनका कहना था कि या तो वह अपना भुगतान लेकर जाएंगे नहीं तो तिरंगे में ही लपेट की उनकी लाश जाएगी। आंदोलनकारियों ने कहा था कि सुब्रत राय ने एक षड्यंत्र के तहत सहारा के एजेंटों के अलावा निवेशको को ठगा है। उनका एक ही नारा था कि सुब्रत राय भुगतान करो हमारा।

दरअसल देशभर के विभिन्न राज्यों में सहारा इंडिया के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। सहारा निवेशक और एजेंट लगातार अपने भुगतान की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने जहां गत दिनों दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था वहीं लखनऊ में भी दो अन्य प्रदर्शन हो चुके हैं। पटना, शेखपुरा के अलावा झारखंड में रांची और दुमका में धरना-प्रदर्शन हुआ है। मध्य प्रदेश में भी लगातार आंदोलन चल रहा है। ऑल इंडिया जन आंदोलन न्याय संघर्ष मोर्चा जहां अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला की अगुआई में देशभर में आंदोलन छेड़े हुए है, वहीं राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश दिवाकर की अगुआई में आंदोलन कर रहा है। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल आजाद की अगुआई में बड्स एक्ट के तहत यात्रा निकाल रहा है। सोमवार को बृजमोहन योगी की अगुवाई में सहारा निवेशक और एजेंटों ने लखनऊ में मोर्चा संभाला।

इस अवसर पर बृजमोहन योगी ने कहा कि राजस्थान के सहारा प्रताड़ित अभिकर्ताओं और जमाकर्ताओं महाठग सुब्रत रॉय ने भावनात्मक रूप से ठग है। हम उस राजस्थान की धरा के वीर सपूत हैं जहां महाराणा प्रताप जैसे वीर पैदा हुए हैं, जिन्होंने अकबर जैसे मुगल बादशाह की अधीनता जीवन भर स्वीकार नहीं की थी। अतः स्वामी विवेकानंद जी के आव्हान को याद करें और संगठित होकर चलें। उन्होंने कहा है की वे अपना ऐसा लेकर ही जाएंगे।

  • Related Posts

    सहारा मीडिया में होगा एक और आंदोलन!

    खतरे में सहारा टीवी के 250 कर्मचारियों की नौकरी  द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। सहारा मीडिया में एक बार फिर से आंदोलन की आग सुलग रही है। जानकारी मिली…

    Sahara News : बकाया भुगतान को लेकर सहारा मीडिया कार्यालय पर कर्मचारियों का प्रोटेस्ट 

    गेट पर मीडिया हेड सुमित राय और सहारा ग्रुप के खिलाफ की जमकर नारेबाजी  नोएडा। नोएडा के सेक्टर 11 स्थित सहारा मीडिया कार्यालय आजकल धरना-प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 3 views
    मेयर पद इस तरह से बीजेपी की झोली में डाल देना तो कायरता है केजरीवाल जी ?

    ताबूत की कीलें

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 3 views
    ताबूत की कीलें

    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 2 views
    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

    जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 3 views
    जीविका दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन

    मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 3 views
    मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

    महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान

    • By TN15
    • April 21, 2025
    • 2 views
    महिला संवाद कार्यक्रम से मिली नई उड़ान