The News15

Sahara Protest : अभय देव शुक्ला ने की 10 सितम्बर के आंदोलन को सफल बनाने की अपील 

Spread the love
ऑल इंडिया जन आंदोलन न्याय संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला ने कहा है कि निवेशक और एजेंट जैसा कि जानते  हैँ कि देश  भर  में सहारा  के जमाकर्ता एवं कार्यकर्ताओं ने सहारा कम्पनी मे अपने गाढ़ी  कमाई का एक एक पाई  जोड़ कर विषम  समय मे अपने भविष्य  के लिए कोई अपनी बच्चियों कि शादी  के लिए  कोई अपने बुढ़ापे  के दवा के लिए  तो कोई व्यापारी साथी  अपने व्यापार को बढ़ाने  के लिए  छोटी-छोटी  धन  राशि  जमा किया था  लेकिन सहारा का सरगना सहारा सुब्रत राय उनके सभी  पैसे  को कूटरचित  साजिश कर हड़पने पर आमादा है।
लोगों की गाढ़ी  कमाई आज  डूबने के कगार पर है  सरकार मीडिया  और  राजनेताओ को अपने पैसे  के बदौलत  वो खरीद  रहा है  ताकि  निवेशकों का पैसा  न देना पड़े उन्हें वो कानूनी लड़ाई  मे उलझा  कर और  पुलिस प्रसासन को मोटी रकम देकर पूरे देश  के गरीब निवेशकों का पैसा  हड़पना चाहता  है  कार्यकर्ता और  जमाकर्ता में वर्ग संघर्ष की स्थिति उत्पन  हो गयीं है  चुंकि  आप सभी  लोग हमेशा  समाज के हित की चिंता  करते हुए  सोशल एक्टिवटी से लोगों के सहयोग मे समर्पित भाव  से कार्य करते हुए  बस्ती जनपद मे लोगों की मदद करते रहते हैँ आज  आप सभी  की मदद की जरूरत बस्तीजनपद  के गरीब पीड़ित ब्यक्तिओ को भी  है  अतः  आप सभी  लोगों से सादर  निवेदन है  कि दिनांक 10 सितम्बर दिन शनिवार  दिन मे दस बजे बस्ती राजकीय  इंटर कालेज से शास्त्री चौक  तक तिरंगा यात्रा मे पहुंच कर गरीबो की आवाज़  सरकार तक पहुंचाने  मे मदद करने की कृपा करें।