Sahara Protest : 9 नवम्बर से सुब्रत राय के खिलाफ सहारा आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे सहारा पीड़ित

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरे देश के कार्यकर्ताओं से आंदोलन को तेज करने की अपील
भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा संगठन पूरे देश में मोर्चा खोले हुए है। चाहे उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो, मध्य प्रदेश हो, झारखंड हो, छत्तीसगढ़ हो लगभग सभी प्रदेशों में संगठन के कार्यकर्ता सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला और महासचिव नीरज शर्मा आंदोलन को धार देने के लिए लगातार संघर्षरत हैं। भले ही गत दिनों उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आंदोलन करने पर अभय देव शुक्ला की गिरफ्तार हो गई थी पर उससे उनका हौसला कम नहीं हुआ है बल्कि बढ़ा ही है।

अब अभय देव शुक्ला ने ऐलान किया है कि 9 नवम्बर से उनका संगठन पूरे उत्साह के साथ पूरे देश में युद्ध स्तर पर आंदोलन शुरू कर देगा। सुब्रत राय के खिलाफ करो या मरो अभियान चलेगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा को हराने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि भाजपा चाह ले तो निवेशकों और एजेंटों का पैसा मिलने में देर नहीं लगेगी पर भाजपा सुब्रत राय के साथ मिली हुई है। अभय देव शुक्ला ने आरोप लगाया है कि भाजपा के संरक्षण में ही सुब्रत राय अपना खेल खेल रहे हैं। उन्होंने सवालिये लहज में कहा कि देश में यह कैसा कानून है कि सुब्रत राय 9 साल साल पैसे पैरोल पर जेल से बाहर घूम रहे हैं। देशभर में उनके खिलाफ हजारों केस दर्ज हो गये हैं पर उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ मध्य प्रदेश से गैर जमानती वारंट जारी भी हुए पर उनका कुछ न बिगड़ सका।

अभय देव शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वह बहुत दावा करते हैं कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों पर बुलडोजर चलवा दिया जाता पर सुब्रत राय के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चलवा गया ? मध्य प्रदेश में भी भाजपा की सरकार और उत्तर प्रदेश में भी, गैर जमानती वारंट लेकर मध्य प्रदेश की पुलिस आई थी और गिरफ्तार उत्तर प्रदेश में करना था। पर पुलिस को बैरंग ही लौटना पड़ा। कहां था योगी आदित्यनाथ का बुल्डोजर।  उन्होंने सुब्रत राय की वजह से हजारों एजेंटेों ने आत्महत्या कर ली है। करोड़ों लोगों का लाखों करोड़ रुपये सहारा इंडिया पर है पर वह खुलेआम मजा ले रहे हैं और निवेशक और एजेंट दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने ऐसा नहीं है कि सहारा ग्रुप में कर्मचारी मजे में हों।

कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिल पा रहा है। वेतन मांगने पर उनको नौकरी से निकाला जा रहा है। नोएडा सहारा मीडिया में हाल ही में निकाले गये ५ कर्मचारियों का हवाला उन्होंने दिया है। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है, जिससे सहारा इंडिया से निवेशक और एजेंटों का पैसा मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में संस्कार सिंह, मध्य प्रदेश में वीरेंद्र सोलंकी, झारखंड में नागेंद्र कुशवाहा, बिहार में मोहित कुमार मोर्चा खोले हुए हैं।

  • Related Posts

    सहारा मीडिया में होगा एक और आंदोलन!
    • TN15TN15
    • October 22, 2024

    खतरे में सहारा टीवी के 250 कर्मचारियों की…

    Continue reading
    Sahara News : बकाया भुगतान को लेकर सहारा मीडिया कार्यालय पर कर्मचारियों का प्रोटेस्ट 
    • TN15TN15
    • September 3, 2024

    गेट पर मीडिया हेड सुमित राय और सहारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंचायत चुनाव से पहले योगी का बड़ा दांव, हो सकते हैं बड़े बदलाव!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    पंचायत चुनाव से पहले योगी का बड़ा दांव, हो सकते हैं बड़े बदलाव!

    बिजनौर में निर्माणाधीन पुल का लिंटर गिरने से कई मजदूर दबे, जिला प्रशासन में हड़कंप 

    • By TN15
    • June 2, 2025
    बिजनौर में निर्माणाधीन पुल का लिंटर गिरने से कई मजदूर दबे, जिला प्रशासन में हड़कंप 

    सार्वजनिक जीवन का अलग ही आनंद!

    • By TN15
    • June 2, 2025
    सार्वजनिक जीवन का अलग ही आनंद!

    पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर चौक का हुआ शिलान्यास, महापुरुषों के नाम पर चौराहों का होगा सौंदर्यकरण

    • By TN15
    • June 2, 2025
    पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर चौक का हुआ शिलान्यास, महापुरुषों के नाम पर चौराहों का होगा सौंदर्यकरण

    पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

    • By TN15
    • June 2, 2025
    पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

    चंद्रशेखर पर आक्रामक मायावती, बताया बरसाती मेंढक !

    • By TN15
    • June 2, 2025
    चंद्रशेखर पर आक्रामक मायावती, बताया बरसाती मेंढक !