Sahara Protest : उड़ीसा में सुब्रत राय के खिलाफ दर्ज हुई 100 एफआईआर

जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने उड़ीसा के अस्का थाने में सहारा के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

भुगतान को लेकर देश में सहारा के खिलाफ जगह-जगह प्रोटेस्ट किया जा रहा है। चाहे बिहार हो, उत्तर प्रदेश हो, झारखंड हो, पश्चिमी बंगाल हो या फिर मध्य प्रदेश सभी जगहों पर सहारा इंडिया के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। बुधवार को उड़ीसा के अस्का पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन कर सहारा इंडिया के खिलाफ 100 एफआईआर दर्ज कराइ गई।

बुधवार को ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार परिदा की अगुआई में न केवल प्रदर्शन किया गया बल्कि उड़ीसा के  अस्का पुलिस स्टेशन में 100 एफआईआर दर्ज कराई गई। इस एफआईआर में सुब्रत राय समेत सहारा इंडिया के सभी निदेशक भी शामिल हैं। इस अवसर पर निवेशकों ने एक भी रैली निकाली तथा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद सुब्रत राय के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।

निवेशकों ने निर्णय लिया कि 15 नवम्बर को भुवनेश्वर का जोनल ऑफिस को घेरा जायेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के अध्यक्ष उत्तम कुमार ने ओडिशा आने और सहारा कंपनी के खिलाफ लड़ाई में भाग लेने के साथ-साथ नेतृत्व करने का आश्वासन दिया है। उड़ीसा के निवेशकों ने इस लड़ाई को बड़ा रूप देने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव का आभार व्यक्त किया।
  • Related Posts

    सहारा मीडिया में होगा एक और आंदोलन!
    • TN15TN15
    • October 22, 2024

    खतरे में सहारा टीवी के 250 कर्मचारियों की…

    Continue reading
    Sahara News : बकाया भुगतान को लेकर सहारा मीडिया कार्यालय पर कर्मचारियों का प्रोटेस्ट 
    • TN15TN15
    • September 3, 2024

    गेट पर मीडिया हेड सुमित राय और सहारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अन्याय के खिलाफ मैसर्स- बीएचईएल कम्पनी पर सीटू बैनर तले कर्मचारियों का धरना 43 वें दिन भी जारी रहा

    • By TN15
    • June 4, 2025
    अन्याय के खिलाफ मैसर्स- बीएचईएल कम्पनी पर सीटू बैनर तले कर्मचारियों का धरना 43 वें दिन भी जारी रहा

    पाकिस्तान पर दुनिया मेहरबान, भारत का दोस्त भी दे रहा पाक का साथ!

    • By TN15
    • June 4, 2025
    पाकिस्तान पर दुनिया मेहरबान, भारत का दोस्त भी दे रहा पाक का साथ!

    अखिलेश यादव ने बीजेपी के घावों पर छिड़का नमक!

    • By TN15
    • June 4, 2025
    अखिलेश यादव ने बीजेपी के घावों पर छिड़का नमक!

    सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की वक्फ बोर्ड की याचिका, शाहदरा में गुरुद्वारे की जमीन पर किया था दावा! 

    • By TN15
    • June 4, 2025
    सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की वक्फ बोर्ड की याचिका, शाहदरा में गुरुद्वारे की जमीन पर किया था दावा! 

    कुख्यात सीरियल किलर का बेटा भी बन गया बड़ा अपराधी  

    • By TN15
    • June 4, 2025
    कुख्यात सीरियल किलर का बेटा भी बन गया बड़ा अपराधी  

    मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर होगा मुख्य मुद्दा! 

    • By TN15
    • June 4, 2025
    मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर होगा मुख्य मुद्दा!