Site icon Thenews15.in

Sahara India : दिल्ली जंतर मंतर पर गूंजी सहारा निवेशकों की आवाज

सहारा इंडिया के निवेशकों ने भुगतान को लेकर 5,6 और 7 अगस्त को दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। संयुक्त आल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में देशभर के लगभग 50 हजार निवेशकों ने भाग लिया। सुब्रत राय हमारा पैसा दो, सुब्रत राय चोर है के बैनर लिये सहारा निवेशक लगातार सुब्रत राय को कोसते दिखाई दिये। द न्यूज 15 से अपनी पीड़ा बताते हुए तो कई निवेशक रो भी पड़े। आंदोलन की अगुआई न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला और महासचिव नीरज शर्मा ने की। दूसरे दिन राम लीला मैदान पर जाने को लेकर जंतर मंतर जमकर हंगामा हुआ।

Exit mobile version