Sahara India : दिल्ली हाई कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद सुब्रत रॉय ने कलेक्शन के लिए लिखा पत्र 

सहारा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड परिवार के नाम पर पैसा जमा करने को कहा 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो कहने को तो दिल्ली हाईकोर्ट ने सहारा इंडिया के कलेक्शन पर प्रतिबंध लगा रखा है पर जिस तरह से सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय ने एक पत्र जारी कर दिवाली ऑफर के नाम पर सहारा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड परिवार के नाम पर कर्मचारियों से कनेक्शन करने के लिए अपने कर्मचारियों को उकसाया है।

बाकायदा उनके कलेक्शन पर 35 फीसद कमीशन तक का का ऑफर इस पत्र में दिया है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि जब दिल्ली हाईकोर्ट ने सहारा इंडिया के कलेक्शन पर प्रतिबंध लगा रखा है तो फिर सुब्रत राय ने यह पत्र कैसे जारी कर दिया ? क्या यह दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना नहीं है क्या ?

दरअसल सुब्रत राय देश के हर तंत्र को ठेंगा दिखा रहे हैं। ६ साल से पैरोल पर चल रहे सुब्रत राय को न तो निवेशकों की भुगतान की चिंता है और न ही कर्मचारियों के वेतन की। बस उनका यह प्रयास है कि किसी भी तरह से भोले भाले लोगों को कैसे ठगकर अपनी जेब भरी जाए। भले ही सुब्रत राय के खिलाफ देशभर में आंदोलन चल रहा है।

देशभर में तमाम एफआईआर दर्ज की जा रही हों पर उन पर कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। सुब्रत राय हैं कि अपनी मनमानी करते जा रहे हैं। ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या सुब्रत राय को कलेक्शन की छूट मिल गई है। प्रश्न यह भी है कि यह छूट किसन कोर्ट ने दी है ? सुब्रत राय ने इस पत्र में सहारा कर्मचारियों को को सिपाही बोला है और हर बार की तरह देशभक्ति का दिखावा किया है।

  • Related Posts

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    Sahara India Mass Communication और Sahara India TV…

    Continue reading
    ओपी श्रीवास्तव सहारा समूह की विदेशी संस्थाओं का भी डायरेक्टर : सतीश चतुर्वेदी 
    • TN15TN15
    • January 27, 2026

    भोपाल। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा