तकलीफ़देह खबर

 

जैसे ही खबर मिली कि सुरेंद्र राणा नहीं रहे। क्षण भर के लिए सन्र रह गया। फिर उनकी तस्वीर मेरी आंखों के सामने घूमने लगी। यकीन नहीं हो रहा था कि वह चले गए। हंसमुख चेहरा, मजबूत शरीर, बीमारी की भी कोई खबर नहीं, फिर यह अचानक कैसे हो गया? दरियाफ्त करने पर पता चला क्लास में पढ़ा रहे थे। सहसा हार्ट अटैक हुआ गिर पड़े। साथियों ने कोई भी कसर नही छोड़ी परंतु सारी कोशिश नाकाम साबित हुई।
दिल्ली के शहरीकृत गांव सिरसपुर के पुश्तैनी बाशिन्दे, प्रोफेसर सुरेंद्र राणा दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपना एक अहम मुकाम रखते थे। ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन’ जो हिंदुस्तान के शिक्षक आंदोलन को रोशनी दिखाता है, वैचारिक आधार पर बने शिक्षक समूहो से लेकर व्यक्ति आधारित कई संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी की शिक्षक राजनीति में सक्रिय है। लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव प्रक्रिया, पदाधिकारी की नियुक्ति के बाद शिक्षक संघ के कार्यालय में उच्च स्तर के वैचारिक बहस मुबाहसो जिसमें यूनिवर्सिटी के मसलों के साथ-साथ देश दुनिया के मुख्तलिफ मुद्दों पर देर रात तक चर्चा होती है। परंतु उसकी हमेशा से एक खुसूसियत रही है की कितनी भी उत्तेजक बहस हुई हो, मतभेद कभी ष मनभेद में नहीं पलटता। देर रात मीटिंग खत्म होने के बाद कार स्कूटर में सवार साथी आपस में पूछते हे किसी को उस रूट पर तो नहीं जाना! विश्वविद्यालय में अधिकतर ग्रुप राजनीतिक, वैचारिक रूप से एक मायने में राष्ट्रीय पार्टियों से जुड़े हुए हैं। परंतु सुरेंद्र राणा ने अपने दम पर यूनिवर्सिटी में बिना किसी दलीय आधार के ‘यूनिवर्सिटी टीचर्स फोरम’ को बनाकर चुनावो में अपने उम्मीदवारों को मुसलसल जीत हासिल करवाई।
ग्रामीण पृष्ठभूमि के शिक्षकों मरहूम प्रोफेसर राजेंद्र पंवार, डॉक्टर डीबी सिंह, प्रोफेसर महक सिंह, डॉ गोपाल राणा जैसे साथियों के साथ मिलकर अपने संगठन को खड़ा कर दिया। सुरेंद्र राणा अपने आप में ही संगठन थे। चुनाव के मौके पर मैं देखता था कि अपने उम्मीदवार को जीताने के लिए देर रात तक दिल्ली से 40-50 किलोमीटर दूर तक स्कूटर चला कर, चुनाव प्रचार में जुटे रहते थे। अपने लिए तो सभी मेहनत करते हैं परंतु अपने साथी के लिए, जेब से खर्च कर, पसीना बहा कर जीतोड़ कोशिश आज की सियासत में एक अजूबा बन गई है। व्यक्ति के तौर पर उनका दोस्ताना व्यवहार अदब, खुलूस, विनम्रता से लवरेज रहता था।
मुझे हमेशा ‘बड़े भाई’ कहकर पुकारते थे। चुनाव वाले दिन एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पसीने से लथपथ, हाथ में उम्मीदवार के कार्ड लेकर हर एक वोटर से अपने उम्मीदवार के लिए वोट देने का इसरार करते थे। लंच के समय आवाज देकर कहते, बड़े भाई, वोट तो आप नहीं दोगे पर लंच तो हमारे साथ कर लो। मैं हमेशा उनसे कहता था कि अकेले दम पर यूनिवर्सिटी में इतना बड़ा समूह आपने कैसे अपने साथ जोड़ लिया इसका गुर तो बता दो? इस पर हंसकर कहते थे, बड़े भाई आप ही से तो यह सीखा है। मुझे यूनिवर्सिटी कैंपस में एक बड़ा स्टाफ क्वार्टर रहने के लिए मिला हुआ था। मैंने उनसे कहा आप अपने ग्रुप की बैठक मेरे क्वार्टर के हाल में कर लिया करें, चाय पानी का इन्तज़ाम कर मैं बाहर चला जाऊंगा, तो उनका जवाब होता था कि आपको सुनाने के लिए ही तो हम वहां अपनी मीटिंग करेंगे।
उनके आकस्मिक और असामायिक इंतकाल से यूनिवर्सिटी में ऐसे विनम्र नेता की कमी हुई है, जो ग्रुप का संस्थापक होते हुए भी एक कार्यकर्ता से बढ़कर भूमिका निभाता था। सभी ग्रुपों में उनका आदर था। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। दुख कि इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।
मैं अपने श्रद्धा सुमन भरे दिल से लाजवाब साथी की याद में अर्पित करता हूं।
. राजकुमार जैन

  • Related Posts

    शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नीरज कुमार भारतीय समाज के इतिहास में कुछ…

    Continue reading
    डा. राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि  मनाने की तैयारी जोरो पर 
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    भारतीय समाजवादी विचार के प्रवर्तक , भारत ,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार