राजस्थान कांग्रेस में जारी कलह का अब समाप्त होती दिखाई दे रही है, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के एक बयान से इस बात के संकेत मिले हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बेहद शालीन अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जवाब दिया है। राजस्थान के दौसा में पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि, “अशोक गहलोत के लिए मैं बेटे की तरह हूं. जहां तक मैं जानता हूं, वह मुझे उतना ही मानते हैं, जितना अपने बेटे वैभव गहलोत को। मैं भी उनका बेहद सम्मान करता हूं।
कांग्रेस में मतभेद या मनमुटाप से किया इनकार
कांग्रेस में नहीं बीजेपी में आपसी मतभेद- सचिन पायलट
हर मोर्चे पर फेल है राजस्थान सरकार- सचिन पायलट
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पूरे देश में मजबूती से लड़ रही है। राजस्थान में कांग्रेस सबसे ज्यादा मजबूत है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान की सरकार सभी मोर्चों पर फेल है, जनता बेहद परेशान है। लोगों के कोई काम नहीं हो पा रहे हैं. राज्यसभा चुनाव में मनमानी की गई है।
मीनाक्षी नटराजन मामले में जाएंगे सुप्रीम कोर्ट- सचिन पायलट
सचिन पायलट ने पिता राजेश पायलट को किया याद
सचिन पायलट ने इस दौरान कांग्रेस में गुटबाजी और मतभेद की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष गहलोत खेमे के ज्यादातर नेता इस कार्यक्रम से गैर-हाजिर रहे।

