Site icon Thenews15.in

समस्तीपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, फायरिंग और आगजनी

समस्तीपुर। हसनपुर थाना क्षेत्र के भटवन पंचायत के खोरी में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने रतन महतो के निर्माणाधीन मुर्गा फार्म में आग लगा दी और जमकर फायरिंग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 10 खोखा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ मोटरसाइकिल सवार युवकों ने विसर्जन में शामिल लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

तनाव बढ़ने के बाद उपद्रवियों ने रतन महतो के निर्माणाधीन मुर्गा फार्म में आग लगा दी और कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Exit mobile version