RRB-NTPC Exam Controversy: बिहार में तीसरे दिन भी हंगामा, छात्रों ने ट्रेन में लगाई आग, स्टेशन पर की पत्थरबाजी 

द न्यूज 15 

पटना। आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बिहार में चल रहा छात्रों का आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों का ये आंदोलन उग्र होता जा रहा है और ट्रेनों में आगजनी और पत्थरबाजी की जा रही है। गया में छात्रों ने चलती ट्रेन पर पथराव किया और एक पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई हैं। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर चारों तरफ पत्थर दिखाई दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस को काफी नुकसान पहुंचाया है और भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगाई है। छात्र लगातार पत्थरबाजी कर रहे हैं।
आक्रोशित छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें रोक पाना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। दूसरी तरफ जहानाबाद में भी छात्रों ने एक पैसेंजर ट्रेन को रोका और प्रदर्शन किया है। इस दौरान छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर ही तिरंगा फहराया और आरआरबी और एनटीपीसी के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाया। छात्रों के हंगामे पर गया के एसएसपी आदित्य कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हम छात्रों को बताना चाहते हैं कि वे किसी के प्रभाव में ना आएं और सरकारी संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाएं। सरकार ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। उन्होंने ये भी कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। कुछ लोगों ने ट्रेन में आग लगा दी है, हमने उनमें से कुछ की पहचान कर ली है।
गौरतलब है कि बीते 2 दिनों से जारी छात्रों के हंगामे को देखते हुए बुधवार को रेल मंत्रालय ने एनटीपीसी और लेवल-1 की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था और एक कमेटी का गठन किया था। रेल मंत्रालय ने बताया था कि ये कमेटी फेल और पास हुए स्टूडेंट्स से बात करेगी और एक रिपोर्ट बनाकर रेल मंत्रालय को भेजेगी।
इस दौरान रेल मंत्रालय ने छात्रों द्वारा किए जा रहे उग्र प्रदर्शन को अशोभनीय बताया था और कहा था कि वीडियो में जो भी छात्र गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और वह आजीवन रेलवे में नौकरी पाने के अयोग्य होंगे। बता दें कि इससे पहले छात्र पटना में भी हिंसक प्रदर्शन कर चुके हैं। स्टूडेंट्स ने भीखना पहाड़ी, कदमकुआं और सैदपुर इलाकों में पुलिस पर पथराव किया था। हालांकि इस दौरान पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था। आक्रोशित छात्रों ने बिहार के कई शहरों में रेल सेवाओं को प्रभावित किया था और आरा में ट्रेन में आग लगा दी थी।

Related Posts

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

तिब्बती नेता दलाई लामा के सम्मान समारोह में…

Continue reading
किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सोशलिस्ट पार्टी इंडिया
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

सीतापुर जिले की तहसील सिधौली के डिओडरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

  • By TN15
  • March 16, 2026
शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

  • By TN15
  • March 16, 2026
ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

  • By TN15
  • March 16, 2026
अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 16, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’