Site icon Thenews15.in

रोहिणी ने छपरा में बूथ को किया डिस्टर्ब और लोगों को भड़काया : सम्राट

द न्यूज़ 15 ब्यूरो

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सारण लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग के दौरान हुई हिंसा को लेकर लालू फैमिली पर सवाल उठाए हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव या फिर राबड़ी देवी का अंगरक्षक उनकी बेटी के साथ कैसे घूम सकता है ?

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग के दौरान सारण लोकसभा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद सियासत गरमा गई है। आरजेडी ने जहां इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है तो बीजेपी ने पूरी घटना को लेकर लालू परिवार पर निशाना साधा हैं। भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस हिंसा को लेकर लालू एंड फैमिली को कटघरे में खड़ा किया है।

सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि रोहिणी आचार्य ने वोटिंग के दौरान मतदान प्रभावित करने की कोशिश की। सम्राट ने सवाल किया कि आप बूथ पर डिस्टर्ब करनेवाली कौन होती हैं। यदि आप उम्मीदवार हैं तो शांतिपूर्ण मतदान चलने देना चाहिए।

पूरे जिले में कहीं भी इस तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी। सिर्फ उसी बूथ पर जिस बूथ पर रोहिणी आचार्य गयीं और वहां पर दो-दो बार गयीं। बूथ को डिस्टर्ब किया। लोगों को भड़काने का काम किया। लोगों के साथ रोहिणी आचार्य ने तू-तू, मैं-मैं की, जिस पर कार्रवाई होगी, जांच की प्रक्रिया चल रही।

सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि यदि कोई पुलिसवाला जो लालूजी का अंगरक्षक हो या राबड़ी देवा का अंगरक्षक हो इसकी जांच होनी चाहिए और क्यों जाएगा कोई, इतने लोग, इतने पुलिसवाले कैसे घूम रहे हैं रोहिणी के साथ. ये जांच का विषय है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि यहां भी शिकाय हमें मिली है कि पाटलिपुत्र में भी लालू यादवजी और राबड़ी देवी के अंगरक्षक मीसा भारती के साथ घूम रहे हैं। इन सारी चीजों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और जांच के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version