दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में बुधवार (8 जुलाई) को बिल्डिंग गिर गई. बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते हादसा हुआ। कुछ लोगों के दबे होने की आंशका है। मलबा ज्यादा है। मौके पर फायर विभाग की 4 गाड़ियां मौजूद हैं। राहत और बचाव किया जा रहा है. फायर विभाग को बुधवार को शाम 4.19 बजे बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली। घटना सेक्टर-16 में एमसीडी स्कूल के पास की है. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमें चारों तरफ बिल्डिंग का मलबा बिखरा पड़ा है।
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा

